ताज़ा खबरेंभारत

Uttarakhand Disaster Live Updates: तपोवन सुरंग में दो और शव मिलने से मृतकों की संख्या हुई 58, लगभग 150 अब भी लापता

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने (Glacier Burst) से हुई भीषण तबाही के बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। इसी बीच आज तपोवन जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग से दो और शव मिले हैं। जिसके बाद अब कुल मृतकों की संख्या 58 हो गई है। वहीं लापता 206 लोगों में से अभी भी 146 लापता है। बता दे सुरंग से अब तक 11 शव निकाले जा चुके हैं। वहीं परियोजना के बैराज की ओर मलबा जमा है जिसमें शवों के दबे होने की आशंका है।

सुरंग से मलबा हटाने का कार्य जारी।

इधर इस घटना के बीच जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि सुरंग से मलबा हटाने का कार्य जारी है। मलबे में मिल रहे शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जा रहा है। जिनके परिजन समय पर शवों को लेने के लिए नहीं पहुंचे तो ऐसे शवों के डीएनए सुरक्षित रखे जा रहे हैं।

ग्लशियरों पर नजर रखने के लिए बनेगा विभाग, होगी इस आपदा की भी जांच।

उत्तराखंड के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि चमोली में ग्लेशियर फटने की घटना की सभी एंगलों से जांच की जानी चाहिए। इसके लिए हम एक विभाग बनाएंगे। ताकी उपग्रह से ग्लशियरों पर नजर रखी जा सके।

जारी रहेगा राहत बचाव कार्य और सर्च अभियान

इस रेस्क्यू ऑपरेशन के मद्देनज़र उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि चमोली आपदा में राहत बचाव कार्य और सर्च अभियान निरंतर जारी रहेगा।

LIVE UPDATES:

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button