ताज़ा खबरेंभारतविदेश

दुबई : अनजाने में बोली एक बात के चलते ब्रिटिश महिला को मिली 2 साल की सजा, जानें पूरा मामला

संयुक्त अरब अमीरात वैसे तो कई अरब देशों के मुकाबले इतने सख्त कानून नहीं अपनाता लेकिन कई बार यहां का कानून बेहद सख्‍त भी हो सकता है जो आपको ज़िन्दगी भर का अफ़सोस दे सकता है। इतना ही नहीं यहां कई बार आपको मजाक करना इतना भारी पड़ सकता है कि आपको कई साल जेल में भी गुजारने पड़ सकते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक ब्रिटिश महिला के साथ।

दरअसल यहाँ एक ब्रिटिश महिला को सिर्फ इस लिए देश छोड़ते समय एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया था, क्योंकि उसके साथ उसकी फ्लैट में रहने वाली एक यूक्रेनी युवती ने शिकायत की थी कि उसे ब्रिटिश महिला ने ‘**** YOU’ कह दिया था। जिसके बाद यूक्रेनी युवती ने उस ब्रिटिश महिला की शिकायत कर दी और जैसे ही महिला दुबई छोड़कर हमेशा के लिए अपने परिवार के पास ब्रिटेन जा रही थी तो एयरपोर्ट पर पुलिस ने उसे पकड़ के 2 साल के लिए जेल भेज दिया।

ये भी पढ़े : Parliament LIVE Updates: भाजपा ने राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप : 8 से 12 फरवरी तक सभी को रहना होगा मौजूद

एच आर मैनेजर है ब्रिटिश महिला।

बता दे ब्रिटिश महिला ब्राइटोन की उम्र 31 साल है और वो ग्लूकेस्टरशायर(इंग्लैंड) बेस्ड कंपनी में एच आर मैनेजर है। जो यूक्रेनी युवती के साथ एक फ्लैट में रहती थी। लेकिन लॉक डाउन के दौरान अपनी यूक्रेनी फ्लैटमेट पर गुस्सा होते हुए उसने वॉट्सऐप पर ‘**** You’ लिख दिया था। लेकिन उसे अंदाजा नहीं था की 2 मिंट के गुस्से का हर्ज़ाना उसे 2 साल की जेल काट के बिताना पड़ेगा।

एयरपोर्ट पर रोक लिया गया ।

एयरपोर्ट पर वो जब अंदर जा रही थी, तो उसे रोक लिया गया। उसे बताया गया कि उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है। इस पूरे मामले को जानने के बाद ब्रिटिश महिला ने अपनी यूक्रेनी रूममेट से माफी भी मांगी और केस वापस लेने को कहा, लेकिन उसकी रूममेट ने केस वापस लेने से मना कर दिया। जिसके बाद उसे अब दो साल के लिए जेल भेज दिया गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button