पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहाँ कल देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा तब हुआ जब यहां बोल्डर से लदा एक ट्रक एक निजी कार और मैजिक वैन पर पलट गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक घने कोहरे की वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ है।
13 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम।
बता दे बोल्डर से लदा एक ओवरलोड ट्रक कोहरे के कारण असंतुलित हो गया और सड़क पर खड़ी कार और मौजिक वैन पर पलट गया, जिसमें 13 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं 18 लोग घायल हो गए, जिनमें से काफी लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाद शवों को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
West Bengal: 13 people died in an accident in Dhupguri city of Jalpaiguri district last night, due to reduced visibility caused due to fog. The injured were taken to a hospital. pic.twitter.com/HHUvqCist6
— ANI (@ANI) January 20, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक किया ज़ाहिर।
जलपाईगुड़ी जिले में बीती रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जाहिर किया है। पीएम मोदी ने घटना को लेकर ट्वीट कर कहा, “जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में धूपगुड़ी में सड़क दुर्घटना बेहद भयानक है। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।” पीएम मोदी ने घायलों के जल्द ठीक होने की भी प्रार्थना की है।
From the PMNRF, Ex-gratia of Rs. 2 lakh each would be given to the next of kin of those who have lost their lives due to the accident in West Bengal. Rs. 50,000 each would be given to those injured.
— PMO India (@PMOIndia) January 20, 2021
ममता बनर्जी ने भी जताया घटना पर दुख।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये घटना बेहद ही दुखद है और इस मुश्किल समय में वो मृतकों के परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना में जख्मी होने वालों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।
Saddened at the loss of lives because of a bus accident in Dhupguri. Condolences to the bereaved families. I pray for a speedy recovery of those injured
ধুপগুড়িতে বাস দুর্ঘটনা অত্যন্ত দুঃখজনক। মৃত ব্যক্তিদের পরিবারের প্রতি আমার সমবেদনা। আহতদের দ্রুত আরোগ্য কামনা করি
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 20, 2021
राहत राशि देने का भी एलान।
इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है। वहीं घटना में जख्मी होने वाले लोगों को भी 50,000 रुपए की राहत राशि दी जाएगी। बता दे ये सहायता राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से की जाएगी।