ताज़ा खबरेंभारत

स्वास्थ्य मंत्री ने किया बड़ा ऐलान – पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को फ्री मिलेगी कोरोना वैक्सीन

भारत में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में देश के कई प्रदेशों में आज ड्राई रन किया गया।

इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि पहले चरण में देश भर के COVID-19 वैक्सीनेशन के पहले चरण में देशभर के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी, जिनमें एक करोड़ हेल्थकेयर और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल है। इतना ही नहीं इसके अलावा प्राथमिकता वाले अन्य 27 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की प्रक्रिया जुलाई तक तैयार कर ली जाएगी।

वैक्सीन की कीमत को लेकर ये दिया था जवाब।

इससे पहले कोरोना वैक्सीन के ड्राइ रन का निरिक्षण करने के लिए दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि क्या दिल्ली की तरह अन्य राज्यों के लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में मिलेगी या फिर उन्हें पैसे चुकाने पड़ेंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश में कोरोना वैक्सीन फ्री में लगाई जाएगी।

कहा और कितने सेंटर में हो रहा है ड्राई रन।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 116 जिलों में 259 जगहों पर आज कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने खुद दिल्ली के ​जीटीबी अस्पताल जाकर वैक्सीन के डाई रन का जायजा लिया।

 

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button