ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली में सर्दी और कोहरे ने तोड़े रिकॉर्ड, 1.1 डिग्री तक गिरा तापमान, विजिबिलिटी हुई शून्य

नए साल के पहले दिन देश की राजधानी दिल्ली की शुरुवात घनी धुंध की चादर में लिपट कर हुई। दरअसल दिल्ली के सफदरजंग में शुक्रवार यानी आज सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर शून्य के करीब पहुंच गई। यह 14 वर्षों में सबसे कम तापमान है, इससे पहले 8 जनवरी 2006 को 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), दिल्ली के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक शुक्रवार सुबह राजधानी की सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 6 बजे बहुत घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। वर्तमान में पालम और सफदरजंग में विजिबिलिटी 200 मीटर से कम है। आईएमडी ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया था।

ये भी पढ़े : 1.1 डिग्री तापामान में भी जारी है किसानों का आंदोलन, आगे की रणनीति तय करने होगी दोपहर 2 बजे किसानों की बैठक

दिल्ली में मौसम को लेकर क्या है मौसम विभाग का अनुमान।

आईएमडी ने 31 दिसंबर को रात 9 बजे जारी अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति गंभीर रहने की संभावना है। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी के बीच रहा। AQI से पता चलता है कि ITO में प्रदूषण का स्तर 388 है। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव के कारण 3 जनवरी से 5 जनवरी तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

बता दे कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइट पर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण कई ट्रेन देरी से चल रही है। सड़क पर भी वाहन रेंगते नजर आये। इधर मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल, उत्‍तराखंड, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और बिहार जैसे प्रदेश भी भीषण ठंड की चपेट में हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button