ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

पश्चिम बंगाल: बीरभूम में अमित शाह की रैली में उमड़ी भीड़, गृहमंत्री ने कहां- जीवन में नहीं देखा ऐसा रोड शो

गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के बंगाल दौरे पर हैं जिसमें आज उनके बंगाल दौरे का दूसरा और अंतिम दिन है। बता दे अमित शाह आज बीरभूम में हैं और बीरभूम में अमित शाह शांति निकेतन स्थित विश्वभारती यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां पर उन्होंने गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी

भोजन के बाद अमित शाह ने बीरभूम में बाउल गायक के घर दोपहर का भोजन किया।

इसके बाद बोलपुर में अमित शाह ने रोड शो किया। रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देखकर अमित शाह ने कहा कि उन्होंने ऐसा रोड शो जीवन में नहीं देखा है।

कहाँ से कहाँ तक हुआ रोड शो ?

सबसे पहले बता दे बीजेपी नेता अमित शाह के साथ इस रोड शो में पश्चिम बंगाल के अन्य नेताओं भी थे जिसमें उनके साथ कैलाश विजयवर्गीय, दिलीष घोष समेत कई दूसरे नेता थे। ये रोड शो बीरभूम के बोलपुर में था। ये रोड शो हनुमान मंदिर से लेकर डाक बंगला तक चला। यूं तो दोनों स्थानों के बीच की दूरी मात्र 2 किलोमीटर है, लेकिन लोगों के ठसाठस भरे होने की वजह से अमित शाह का रोड शो बहुत धीरे धीरे चला।

ये भी पढ़े : Farmers’ Protest LIVE: किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले अन्नदाताओं को गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर श्रद्धांजलि

जीवन में नहीं देखा ऐसा रोड शो- अमित शाह

रोड शो में मौजूद अपार भीड़ से गदगद अमित शाह ने कहा कि उन्होंने कई रोड शो किए हैं और देखे हैं, लेकिन ऐसा रोड़ शो उन्होंने जीवन में नहीं देखा है। अमित शाह ने कहा कि आज साफ हो गया है कि बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है। अमित शाह ने कहा कि जनता तय कर चुकी है अगली बार बीजेपी को सत्ता देगी। itna गृह मंत्री ने कहा कि ममता दीदी के प्रति लोगों का गुस्सा दिख रहा है।

जय श्री राम के नारों के बीच शाह का एलान।

भीड़ में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बंगाल में लोगों के मन में पीएम मोदी के मन में प्यार दिख रहा है। इस रोड शो के दौरान उन्होंने तो ममता बनर्जी को भी आडे हाथ लिया और कहा कि अगले चुनाव में भतीजे की दादागिरी को खत्म करने के लिए बदलाव होगा, बांग्लादेश में घुसपैठियों को हटाने के लिए बदलाव होगा।

राज्य ने ले लिया है परिवर्तन का फैसला।

भारत माता की जय, जय श्री राम के नारे के बीच अमित शाह ने कहा कि लोगों ने पोरिबर्तन का फैसला कर लिया है, लेकिन ये बदलाव सिर्फ व्यक्ति का बदलाव नहीं है, ये बदलाव बंगाल के विकास के लिए होगा। घुसपैठ रोकने के लिए बदलाव होगा। राजनीतिक हिंसा खत्म करने के लिए बदलाव होगा। ये टोलबाजी के खिलाफ बदलाव होगा। टोलबाजी बंद करने के लिए बदलाव होगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button