ताज़ा खबरेंभारत

अवैध कोयला खनन के रैकेट पर CBI ने कसा शिकंजा, बंगाल समेत 3 राज्यों के 40 से अधिक स्थानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

सीबीआई ने आज तड़के पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों के 40 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। CBI के सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी करीब 40 स्थानों पर की जा रही है, जो अवैध कोयला रैकेट (Illegal Coal Racket) से जुड़ी है। । सीबीआई के अनुसार, ईस्ट बंगाल फील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों और कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में छापेमारी चल रही है। बता दे छापेमारी में माझी के कार्यालयों और सहायकों के प्रतिष्ठानों को खंगाला गया है।

ये भी पढ़े : तीश Vs तेजस्वी: बिहार विधानसभा के दौरान सदन में आग बबूला हुए सीएम नितीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की थी ये तल्ख़ टिप्पणी

CBI के एंटी करप्शन ब्रांच ने की कार्रवाई।

बता दे केंद्रीय जांच ब्यूरो के एंटी करप्शन ब्रांच की ओर से यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल मिल रही खबरों के मुताबिक अनूप माझी के आसनसोल, दुर्गापुर, रानीगंज स्थित कार्यालयों, घर और उनके करीबियों के यहां छापेमारी की गई। इतना ही नहीं दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर में भी रेड डाली गई। इसके अलावा सीबीआई की टीम ने कोलकाता में भी कुछ जगहों को खंगाला है, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। खबर ये भी है कि आयकर विभाग ने कोल रैकेट के किंगपिन माने जा रहे अनूप माझी को नोटिस दिया है।

माझी उर्फ लाला है रैकेट का किंगपिन।

गौरतलब है कि माझी उर्फ लाला कथित तौर पर बंगाल-झारखंड सीमा पर कोयला खनन के कारोबार का संचालन करता है। सूत्रों के मुताबिक, उसके कोयला खनन रैकेट से कई राजनीतिक दलों को फंडिंग भी की जाती है। ख़ास बात ये है कि माझी को आयकर विभाग की ओर से इस महीने तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं। हालांकि उसने दो नोटिस मिलना स्वीकार किया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button