उत्तरप्रदेश के संभल से झकझोरने वाला वीडियो आया सामने, अस्पताल में लड़की के शव को नोंचते दिखा आवारा कुत्ता

उत्तरप्रदेश के संभल के एक सरकारी अस्पताल से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो देखकर देखने वालो की आत्मा झकझोर हो उठी। दरअसल यहां अस्पताल में स्ट्रेचर पर रखे एक लड़की के शव को कुत्ता नोंच कर खा रहा था। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। दुनिया के सामने अस्पताल की घोर लापरवाही का सच तब सामने आया जब कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। फिलहाल इस मामले में सीएमओ ने तत्काल जांच के आदेश दिये और फिर अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए स्वीपर और वार्ड ब्वॉय को सस्पेंड कर दिया गया है।
देखे वीडियो –
https://twitter.com/NewsMobileHindi/status/1332233803486543873
13 वर्षीया मासूम की एक्सीडेंट में हुई थी मौत।
जानकारी के मुताबिक संभल के हसनपुर कला थाना डिडौली में बीते दिन सड़क हादसा हुआ था। जिसमें 13 वर्षीय रिंकी की मौत हो गई, जबकि उसका भाई पवन गंभीर रूप से घायल हो गया था। ये हादसा उस समय हुआ, जब भाई-बहन बाइक से पेट्रोल लेने के लिए जा रहे थे।
हादसे में बच्ची की मौत के बाद बच्ची के शव को अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड के पास सीढ़ियों के नीचे रखा गया था जहाँ से ये दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।
Sambhal: A stray dog was seen tugging at a body, left unattended on a stretcher at Dist Hospital. Body was of a minor girl who died in a road accident. A sweeper & a ward boy suspended. Her father says, "It was left unattended for 1.5 hrs. It's negligence of the hospital."(26.11) pic.twitter.com/kVXxn8DRXX
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 26, 2020
इधर इस घटना के बाद लड़की के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वे शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते थे और उसे ले गये। वहीं, अस्पताल के एक डॉक्टर के मुताबिक, परिजन कुछ देर के लिये शव को छोड़कर चले गये थे, इसी दौरान यह घटना हुई।





