ताज़ा खबरेंभारत

प्रधानमंत्री ने केवडिया में देश की पहली सी-प्लेन सर्विस की शुरुआत की, खुद भी भरी उड़ान

सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस यानी 31 अक्टूबर को गुजरात को कई नई सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार (31 अक्टूबर) को गुजरात में पहली सी-प्लेन सेवा का आगाज कर दिया है। बता दे अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवरफ्रंट और केवडिया में मौजूद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच सी-प्लेन सेवा की शुरुआत हुई है।

पीएम मोदी ने खुद भी भड़ी उड़ान।

बता दे ये सी-प्लेन पानी और जमीन पर भी लैंड कर सकता है। इसके लिए रनवे की जरूरत भी नहीं होती। इससे 220 किमी का सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। केवडिया से साबरमती रिवर फ्रंट तक इसका एक तरफ का किराया 1500 रुपए रखा गया है।

30 से 45 मिनट की उड़ान।

गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट और केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच शुरू हुई सी-प्लेन सेवा का संचालन स्पाइसजेट की सहयोगी कंपनी कर रही है। स्पाइसजेट रोजाना दो सीप्लेन उड़ानों का संचालन करेगी। सी-प्लेन विमानों का संचालन स्पाइस जेट की सहयोगी कंपनी स्पाइस शटल करेगी और तो और हर उड़ान की समय अवधि करीब 30 से 45 मिनट होगी।

कैसे बुक होगी टिकट।

एयरलाइंस की तरफ से मिली सूचना के मुताबिक ‘उड़ान योजना के तहत एक तरफ का किराया 1500 रुपये (Seaplane fare) से शुरू होगा और टिकट 30 अक्टूबर 2020 के बाद से स्पाइस शटल की वेबसाइट से लिया जा सकेगा.’।

19 यात्री कर सकेंगे एक बार में सफर।

फिलहाल मिली ख़बरों के मुताबिक ट्विन ऑट्टर 300 सी-प्लेन का वजन 3,377 किलो है और इसमें 1,419 लीटर तक ईंधन भरा जा सकता है। इस प्लेन में 19 यात्री सफर कर सकते हैं। पीटी61-32 इंजन वाले इस विमान को उड़ान के दौरान प्रति घंटे 272 लीटर ईंधन की जरूरत होती है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button