ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

नहीं रहे गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

प्रदेश की राजनीति के दिग्‍गज, कद्दावर एवं दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे केशुभाई पटेल का तड़के सुबह निधन हो गया। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सास ली। उनके निधन की खबर सुनते ही मुख्‍यमंत्री रुपाणी, भाजपा अध्‍यक्ष सी आर पाटिल सहित कई वरिष्‍ठ नेता गांधीनगर पहुंच रहे हैं, वहीँ केबिनेट की बैठक बुलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

बता दे आज सुबह सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्‍हें स्‍टर्लिंग अस्‍पताल ले जाया गया जहां उन्‍होंने अंतिम श्‍वांस ली। केशुभाई के निधन से राज्‍य में एक दिन का शोक घो‍षित किया गया है।

पीएम मोदी ने भी जताया शोक।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर शो व्‍यक्‍त करते हुए टवीट किया, ‘केशुभाई ने जनसंघ और भाजपा को मजबूत बनाने के लिए गुजरात में लंबी चौड़ी यात्राएं की। किसान कल्याण के मुद्दे उनके दिल के सबसे करीब थे। विधायक, सांसद, मंत्री या सीएम के पद पर रहते हुए उन्‍होंने किसानों के कल्‍याण के लिए कई योजनाएं लागू करवायी।’

उनके निधन से देश में उमड़ी शोक की लहर, इन सब ने भी ट्वीट कर जताया शोक।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button