Hindi Newsportal

मुंगेर में फिर हिंसा: गोलीकांड के विरोध में फूंकी गाड़ियां, SP लिपि सिंह और DM हटाए गए

0 497

बिहार के मुंगेर में भड़की हिंसा ने आज फिर ज़ोर पकड़ लिया है। गुस्साई भीड़ ने आज बासुदेवपुर पुलिस चौकी में आग लगा दी है। इस हिंसक प्रदर्शन में एसपी ऑफिस पर भी हमला हुआ है। मुफस्सिल थाने में 6 गाड़ियां फूंकी गई हैं। इधर हिंसा को शांत करने के लिए डीआईजी मनु महाराज सड़कों पर उतर गए।

दरअसल ये प्रदर्शन मुंगेर में सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा के विरोध में हुआ है। बुधवार को इसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पुलिस लोगों को बेरहमी से पीटती नजर आ रही थी। इस घटना को लेकर लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।

सुरक्षा बलों के जाते ही भड़की भीड़।

दरअसल मुंगेर में बीती शाम वोटिंग होनी थी इसलिए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त थी, लेकिन गुरुवार को सुरक्षा बलों के जाते ही लोग जमा होने लगे। एसपी आफिस के पास करीब 25-30 हजार लोग जमा हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग करने की तैयारी की तो लोगों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने एसपी ऑफिस पर पथराव कर दिया। एक वाहन के शीशे तोड़ दिए। सराय मांडी में सड़क पर आगजनी की गई। वहां तोड़फोड़ की गई।

SP लिपि सिंह और DM हटाए गए।

इधर प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग में मौत मामले में शासन (इस वक्त शासन चुनाव आयोग है) ने बड़ी कार्रवाई की है। लोगों के रोष को देखते हुए महकमे ने यहां के डीएम और एसपी दोनों को हटा दिया है।

क्या था मामला।

दरअसल, शहर के दीनदयाल उपाध्याय चौक पर सोमवार देर रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस बल पर भीड़ की ओर से फायरिंग और पथराव की खबर आई थी। इसमें एक थानेदार का सिर फट गया था और 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं, अनुराग पोद्दार नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी। सात लोग घायल हुए थे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram