ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

बिहार चुनाव: वोटिंग से ठीक पहले सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो कहा- बिहार की जनता है महागठबंधन के साथ

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। ये वीडियो सन्देश उस वक़्त जारी किया गया है जब बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में चंद घंटे शेष है। वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही सोनिया गाँधी ने मतदाताओं से महागठबंधन के उम्मीदवारों को जीत दिलाने की अपील की है। बता दे वीडियो संदेश को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के वीडियो संदेश में कई मुद्दों का जिक्र किया गया है. उन्होंने कहा है ‘बिहार और दिल्ली में बंदी की सरकारें हैं. देश में नोटबंदी, तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत बंदी, रोजगार बंदी है. बंदी के खिलाफ बिहार की जनता तैयार है. बिहार में बदलाव की बयार बह रही है.’ सोनिया गांधी ने आगे कहा है ‘सरकार की नीतियों से किसान, नौजवान, मजदूर से लेकर हर वर्ग नाराज है.’

ये भी पढ़े : बिहार चुनाव : सीएम नितीश और तेजस्वी में ज़ुबानी जंग तेज़, नितीश के इस बयान पर हुआ था बवाल

अगर पहले चरण की वोटिंग की बात करें तो महागठबंधन 70 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। इसमें राजद 42, कांग्रेस 21, सीपीआई (एमएल) ने 7 सीटों पर पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि इन दलों ने मिलकर महागठबंधन बनाया है। साथ ही इस चरण में बीजेपी और जेडीयू के 64 सीटों पर प्रत्याशी हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button