आईपीएल 2020खेलताज़ा खबरें

IPL 2020 : शिखर धवन ने रचा इतिहास, लगातार दो शतक जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन अपनी गज़ब परफॉरमेंस के लिए अपने फैंस के दिल और दिमाग में छाए रहते है। आईपीएल 2020 के इस लीग में भी शिखर गजब की फॉर्म में हैं। अब उन्होंने आइपीएल 2020 में लगातार दूसरा शतक जड़ा। इससे पहले के मुकाबले में भी उन्होंने नाबाद 101 रन की पारी खेली थी और अब इसके बाद ठीक दूसरे मुकाबले में ही उन्होंने शतकीय पारी खेल डाली।

बता दे किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने अपने आइपीएल करियर के साथ – साथ अपने इस सीजन का भी दूसरा शतक लगा दिया। और तो और इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने इस लीग में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए।

और रच दिया शिखर धवन ने इतिहास।

जोशीले अंदाज़ में कहलने वाले शिखर धवन आइपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने लगातार दो मैचों में दो शतक लगाए हैं। पंजाब के खिलाफ उन्होंने अपना शतक 58 गेंदों पर पूरा किया और इस दौरान 12 चौके व 3 छक्के लगाए। उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 173.77 का रहा। उनकी इस पारी के दम पर दिल्ली ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाए।

इसके अलावा धवन ने अपने आइपीएल करियर में अब तक कुल 169 मैचों में 5043 रन बनाए हैं और उनकी बेस्ट पारी नाबाद 106 रन हो गई है। बता दें कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कारनामा विराट कोहली, क्रिस गेल, हाशिम अमला, और शेन वॉट्सन ने किया है।

यहाँ जानें आइपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज।

विराट कोहली- (2016-RCB) – 4

क्रिस गेल- (2011-RCB) – 2

हाशिम अमला- (2017-KXIP) – 2

शेन वॉटसन- (2018-CSK) – 2

शिखर धवन (2020-DC) – 2

यहाँ देखें आईपीएल के 38 मैच के बाद अंक तालिका।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button