ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

मध्यप्रदेश : पूर्व सीएम कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में मौन उपवास पर बैठे सीएम शिवराज

डबरा से भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी पर पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ भोपाल के मिंटो हॉल में मौन उपवास कर रहे हैं। बता दे मौन उपवास पर बैठने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमल नाथ अपनी गलत बात को बेशर्मी से जायज ठहरा रहे हैं।

गौरतलब है कि कमलनाथ की इस टिप्पणी का विरोध में राजधानी भोपाल में ही नहीं बल्कि प्रदेशव्यापी रहेगा। इधर भोपाल में महिला विरोधी कांग्रेस के पोस्टर भी लगवाए गए हैं, जिसमें कांग्रेस द्वारा विभिन्न महिला नेताओं पर की गई टिप्पणी का उल्लेख किया गया है। बता दे 12 बजे तक उनका मौन उपवास चलेगा।

इंदौर में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध।

इधर राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज इंदौर में गांधी प्रतिमा पर धरना दिया। धरना स्थल पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी हाथों में तख्ती लेकर बैठी थीं। सिंधिया ने पहले गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए, फिर मंच पर आए। जिसके बाद वो मंच पर लगे तख्त के बजाए नीचे ही बैठ गए।

क्या थी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी।

सभा में कमलनाथ ने कहा था कि ये सुरेश राजे हमारे उम्मीदवार हैं। सरल, सीधे-साधे, ये तो करेंगे। ये उसके जैसे नहीं है, क्या नाम है उसका (भीड़ में से आवाज आती है इमरती), मैं क्या उसका नाम लूं, मेरे से ज्यादा तो आप लोग पहचानते हो, पहले ही सावधान कर देना चाहिए था कि ये क्या (अशोभनीय शब्द / ‘आइटम’ ) है।

अब पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान के बाद सियासी बयानबाज़ी भी शुरू।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button