फैक्ट चेक: क्या कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बेटी भाजपा में हुई है शामिल? यहाँ जानें सच

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह की बेटी बीजेपी में शामिल हो गई है।
पोस्ट का दावा है कि शूटर श्रेयसी सिंह दिग्विजय सिंह की बेटी है।
कैप्शन में लिखा है – “ये तो गज्ज्ब हो गया| कट्टर कांग्रेसी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी ने भाजपा जॉइन कर ली”

उपरोक्त पोस्ट का लिंक आप यहाँ देख सकते है।
ऐसे ही कुछ पोस्ट आप यहाँ, यहाँ और यहाँ देख सकते है।
फैक्ट चेक :
न्यूज़ मोबाइल ने उपरोक्त पोस्ट की जांच की और पाया कि ये भ्रामक है।
हमने पाया कि वायरल दावा आजतक द्वारा प्रकाशित एक पोस्ट के बाद उत्पन्न हुआ है (जिसे तब से अपडेट और दुरुस्त किया गया है), जहाँ उन्होंने झूठा दावा किया कि श्रेयसी सिंह कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बेटी हैं।

ये भी पढ़े : फैक्ट चेक : क्या समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का हो गया है निधन? यहाँ जानें सच
आजतक ने यह कहते हुए एक नोट भी जोड़ा कि उपरोक्त लेख में, दिग्विजय सिंह का नाम गलत तरीके से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ’लिखा गया था, जिसे सही कर दिया गया है।

इस बात पर सफाई देने के लिए दिग्विजय सिंह ने खुद ट्विटर पर स्पष्ट किया कि श्रेयसी सिंह उनकी बेटी नहीं हैं।
दिग्विजय सिंह के घर में सेंध, BJP में शामिल हुई बेटी – madhya pradesh former cm rajya sabha mp digvijay singh daughter shreyasi singh joins bjp – AajTak
आजतक फेक न्यूज़ चला रही है। क्या मैं उन पर मानहानि का दावा करूँ? श्रेयसी सिंह मेरी पुत्री नहीं हैं। https://t.co/u0M1fVzdP6
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) October 4, 2020
श्रेयसी सिंह, जिन्होंने 2018 में महिलाओं की डबल-ट्रैप शूटिंग में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, उन्होंने 4 अक्टूबर, 2020 को बीजेपी का हाथ थाम लिया था। भाजपा बिहार के एक पोस्ट में, यह उल्लेख किया गया है कि वह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं।
ख़ास बात ये भी है कि श्रेयसी के पिता का नाम भी दिग्विजय सिंह है जो बिहार राज्य की सियासत में एक बड़ा नाम रखते है। साथ ही उन्होंने कुछ समय के लिए लोकसभा में बांका का प्रतिनिधित्व किया था। वह दो बार राज्यसभा के लिए भी चुने गए थे।
इसलिए, उपरोक्त तथ्य की जांच से हम ये दावा कर सकते है कि श्रेयसी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बेटी नहीं है, लेकिन उनके पिता बिहार से सांसद थे जिनका नाम भी दिग्विजय सिंह था। इसीलिए हम दावा करते है कि उपरोक्त पोस्ट भ्रामक और झूठी है।






