केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक रामविलास पासवान का गुरुवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
उनके बेटे, चिराग पासवान ने अपने पिता के प्रति संवेदना व्यक्त की। “पापा, अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मैं जानता हूं कि आप जहां भी हैं, आप मेरे साथ हैं। मिस यू पापा,” चिराग ने एक ट्वीट में कहा।
Union Minister and LJP leader Ram Vilas Paswan passes away, tweets his son Chirag Paswan.#RamVilasPaswan #RIPRamVilasPaswan @iChiragPaswan pic.twitter.com/i0mspOVAvh
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) October 8, 2020
रामविलास पासवान नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री थे। वह पिछली एनडीए सरकार में भी मंत्री थे।
उन्होंने हाल ही में दिल्ली के एक अस्पताल में दिल की सर्जरी करवाई थी और एक महीने से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे।
पासवान पहली बार 1977 में बिहार के हाजीपुर से जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह 50 से अधिक वर्षों से राजनीति में सक्रिय थे और देश के सबसे प्रसिद्ध दलित नेताओं में से एक थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वह बेहद दुखी हैं और रामविलास पासवान की मृत्यु उनके लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।
I am saddened beyond words. There is a void in our nation that will perhaps never be filled. Shri Ram Vilas Paswan Ji’s demise is a personal loss. I have lost a friend, valued colleague and someone who was extremely passionate to ensure every poor person leads a life of dignity. pic.twitter.com/2UUuPBjBrj
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020
विभिन्न राजनीतिक नेताओं और सार्वजनिक हस्तियों ने संवेदना व्यक्त करि।
सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले हम सबके प्रिय राम विलास पासवान जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है।
— Amit Shah (@AmitShah) October 8, 2020
In the demise of Union Minister Ram Vilas Paswan, the nation has lost a visionary leader. He was among the most active and longest-serving members of parliament. He was the voice of the oppressed, and championed the cause of the marginalized.
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 8, 2020
रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी।
उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 8, 2020
Shocked and saddened to know that Shri #RamVilasPaswan ji is no more. Heartfelt condolences to @iChiragPaswan, the entire family and millions of his followers. His legacy will be remembered forever. May his soul Rest in peace. Om Shanti 🙏🏽 pic.twitter.com/q9aG1nnarD
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) October 8, 2020





