ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीति

बिहार चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारे का ऐलान: JD(U) 122 और BJP 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

आखिरकार एनडीए में सीटों के बंटवारे का एलान आज हो गया. बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका एलान किया. इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे. नीतीश ने कहा कि भाजपा और जदयू में सीटों का बंटवारा 50-50 फीसदी फॉर्मूले के आधार पर हुआ है.

ये रहेगा सीटों का बंटवारा।

नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा के जिम्मे 121 सीटें आई हैं, जबकि JD(U) जदयू को 122 सीटें मिली हैं. उन्होंने कहा कि जदयू अपनी सीटों में से 7 सीटें हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (एचएएम) को देगी. एचएएम (HAM) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी है. इसका मतलब है कि नीतीश कुमार की जदयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

121 सीटों में से कुछ सीटें रहेंगी वीआईपी पार्टी की।

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपनी 121 सीटों में से कुछ सीटें वीआईपी पार्टी को देगी. वीआईपी मुकेश सहनी की पार्टी है. पिछले हफ्ते उन्होंने खुद को महागठबंधन से अलग कर लिया था. नीतीश ने कहा कि सहनी की बातचीत भाजपा से चल रही है. अगर दोनों दलों में सहमति बन जाती है तो सहनी एनडीए का हिस्सा बन जाएंगे. अभी इसका औपचारिक एलान नहीं हुआ है.

मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार रहेंगे नितीश कुमार।

सीटों के एलान के मौके पर सुशील मोदी ने साफ कर दिया कि एनडीए में रहने वाली पार्टी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार स्वीकार करना होगा. बता दे उनका इशारा एलजेपी की तरफ था. दरअसल एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को एनडीए का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार मानने से इनकार कर दिया है.

NDA में मुख्या रूप से रहेंगे ये 4 दल।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार के एलान से यह साफ हो गया है कि एनडीए में मुख्य रूप से चार दल रहेंगे. इनमें जदूय, भाजपा, एचएएम और वीआईपी शामिल हैं. यह ध्यान रखना होगा कि वीआईपी ने अभी खुद के एनडीए में शामिल होने का एलान नहीं किया है। मगर नीतीश ने स्पष्ट किया है कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की अभी भाजपा से बातचीत चल रही है.

नितीश कुमार ने कुछ इस तरह किया रामविलास पासवान का ज़िक्र।

बिहार के मुख्यमंत्री ने एलजेपी के संस्थापक और बिहार की राजनीति के बड़े खिलाड़ी रामविलास पासवान से अपने पुराने रिश्ते का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान अस्वस्थ हैं. वह अगर स्वस्थ होते तो आज यह नौबत नहीं आती. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पासवान के राज्यसभा का सदस्य बनाने में JDU की बड़ी भूमिका थी.

बीजेपी ने 121 सीटों की सूची की जारी।

 

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button