ताज़ा खबरेंभारत

कोरोना संकट पर कल पीएम मोदी करेंगे इन 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर (कल) कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मीटिंग करेंगे. इस उच्च स्तरीय वर्चुअल मीटिंग के जरिए पीएम अलग-अलग राज्यों में कोविड-19 की स्थिति, तैयारियों और प्रबंधन की समीक्षा करेंगे.

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली इस वर्चुअल मीटिंग में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

बता दे देश में कोविड के 63 प्रतिशत से भी अधिक सक्रिय मामले इन सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ही हैं। इसके अलावा कुल कन्फर्म मामलों का 65.5 प्रतिशत और कुल मौतों का 77 प्रतिशत भी इन्हीं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। अन्य पांच राज्यों के साथ-साथ पंजाब और दिल्ली में हाल ही में कुल मामलों की संख्या में काफ़ी तेज़ वृद्धि दर्ज की गई है। महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली में मृतकों की संख्या भी काफ़ी बढ़ी है, इन राज्यों में मृत्यु दर-सीएफआर 2.0 प्रतिशत से अधिक है, जो कि मृत्यु दर का उच्च औसत हैं। पंजाब और उत्तर प्रदेश के अलावा, उनकी सकारात्मकता दर राष्ट्रीय औसत 8.52 प्रतिशत से अधिक है।

गौरतलब है कि केंद्र कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रभावी ढंग से सहयोग कर रहा है और लगातार हर राज्य की स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button