ताज़ा खबरेंभारत
Cylinder Blast in Worli: वर्ली के मनीष कमर्शियल सेंटर में सिलेंडर ब्लास्ट, एक महिला जख्मी
मुंबई में वर्ली के एनी बेसेंट रोड पर मनीष कमर्शियल सेंटर में आज सुबह सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। वह मौजूद लोगों के मुताबिक़ सिलेंडर के फटने से हुए धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि वहां मौजूद लोग डर के मारे सहम गये। तेज धमाके की वजह से खिड़की के शीशे सड़क पर बिखर गए हैं। घटना सुबह 9 बजे की है। हादसे में एक 30 वर्षीय महिला के घायल होने की खबर भी है।




ख़बरों के मुताबिक वर्ली ओल्ड पासपोर्ट ऑफिस में एयर कंडीशनिंग डक्ट में आग लग गयी थी जिसके कारण वर्ली में ओल्ड पासपोर्ट ऑफिस में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है। इस मामले में बाकी जानकारी की प्रतीक्षा है।






hgh tabletten kaufen
References:
https://b2b2cmarket.ru/user/profile/278393