ताज़ा खबरेंभारत

’70 साल-70 इवेंट’, जानिए कैसे मन रहा है पीएम मोदी का 70वां जन्मदिन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वो 70 साल के हो गए है। बीजेपी ने आज के दिन 17 सितंबर को यादगार बनाने के लिए सेवा सप्ताह का आयोजन किया. इस सेवा सप्ताह में मोदी के बर्थडे को सर्विस वीक के रूप में मनाया गया। बता दे इस आयोजन का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया.गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के समय में इस बार इस मौके को सादगी के साथ ही मनाया गया।

https://twitter.com/BJP4India/status/1306448959389523972?s=20

क्या है सेवा सप्ताह और कहां से हुई शुरुवात।

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गौतमबुद्ध नगर के छपरौली गांव से सेवा सप्ताह की शुरुआत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 70 साल पूरा करने जा रहे है. इसलिये पार्टी ने देश के हर जिले में 70 जगहों पर सेवा का कार्य करेगी. जिसके तहत वृक्षारोपण किया जाएगा, ब्लड डोनेशन के साथ स्वच्छता का कार्यक्रम भी आयोजित होगा.

पीएम की जीवनी से संबंधित प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी के जीवनी से जुड़ी एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया. 70 स्लाइड्स वाली ये प्रदर्शनी हर प्रदेश मुख्यालय में भी दिखाई जाएगी. सभी सांसदों को ये भी आदेश है कि उनके क्षेत्र में सेवा सप्ताह का संचालन सुचारू रूप से हो, इसकी जिम्मेदारी उन्हें ही निभानी होगी.

सूरत में लगे 70000 पौधे।

PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सूरत में 70,000 पौधे लगाये गए। सूरत के उप महापौर नीरव शाह के मुताबिक , “हमने 15 दिनों से पहले ही इसकी शुरुआत कर दी थी। ये पौधे शहर के निवासियों के लिए फायदेमंद होने वाला है।

तमिलनाडु में ऐसे मना जन्मदिन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन(17 सितंबर) से पहले कोयंबटूर में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कामची अम्मन मंदिर में 70 किलो के लड्डू का भोग लगाया।

बनारस – PM मोदी का संसदीय क्षेत्र

साथ ही, भाजपा इस बार गांधी जयंती और दीनदयाल 25 सितंबर को उपाध्याय जयंती भी मनाएगी. इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों में भी कोरोना प्रोटोकॉल न टूटें, इस बात का ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button