ताज़ा खबरेंभारत

योगी ने आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम बदला, कहा – ‘मुगल नहीं हो सकते हमारे हीरो’

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक आगरा शहर में निर्माणाधीन मुगल संग्रहालय का नाम मराठा नायक छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

हमारे नायक मुगल कैसे हो सकते हैं ?

शहर में विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई बैठक में यूपी सीएम ने कहा – “हमारे नायक मुगल कैसे हो सकते हैं…” सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, CM ने घोषणा की, ‘कुछ भी, जिससे दासता की मानसिकता की बू आती है’, को उनकी सरकार द्वारा दूर किया जाएगा.

CM योगी ने ये किया ट्वीट।

गौरतलब है कि सीएम योगी ने अपने शासनकाल में कई जगह के नाम बदले है। इसी क्रम में उन्होंने बीते घोषणा करते हुए लिखा – ” उत्तर प्रदेश में “गुलामी की मानसिकता” के प्रतीकों के लिए कोई जगह नहीं.”

मुगल म्यूजियम ही नहीं, योगी सरकार बदल चुकी है इन जगहों के नाम।

फैजाबाद का नाम बदलकर हुआ अयोध्या।

2018 में योगी आदित्यनाथ 6 नवंबर को छोटी दीपावली पर फैजाबाद पहुंचे थे। तब उन्होंने यहां फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने की घोषणा की थी। घोषणा के चंद दिनों बाद ही कैबिनेट में प्रस्ताव रखा गया और इस पर आधिकारिक मुहर लगा दी गई। अधिसूचना भी जारी हो गया। अब फैजाबाद जिला अयोध्या हो गया है। यहां का एयरपोर्ट और स्टेशन भी अयोध्या के नाम से ही हो गया है।

इलाहाबाद हुआ प्रयागराज।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2018 के अंत में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। इलाहाबाद का नाम कुंभ मेले के पहले ही बदल दिया गया था। मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने को समर्थन देते हुए कहा था कि जहां दो नदियों का संगम होता है उसे प्रयाग कहा जाता है।

मुगलसराय स्टेशन हुआ पं. दीन दयाल उपाध्याय

योगी आदित्यनाथ ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर दिया था। नाम बदलते ही स्टेशन से मुगलसराय स्टेशन नाम हटा दिया गया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button