ताज़ा खबरेंमनोरंजन

विवादों के बीच कंगना को मिली ‘Y’ सुरक्षा, एक्ट्रेस बोलीं- अमित शाह ने बेटी के वचनों का मान रखा

अक्सर विवादों से घिरी रहने वाली कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों को लेकर ख़ासा ट्रोल भी हो रही है और कई प्रतिक्रियाओं का सामना भी कर रही है। बीते कुछ दिनों से संजय राउत के साथ चल रही ज़ुबानी जंग के बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। दरअसल, कंगना रनोट और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग इस कदर तेज़ हो गयी थी कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी है।

‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद ये बोली कंगना रनौत।

कंगना रनौत ने ट्वीट कर वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने की पुष्टि की है. कंगना रनौत ने कहा,”ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं अ मित शाह जी की आभारी हूँ वो चाहते, तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद”

उनकी सुरक्षा में 11 जवान रहेंगे तैनात।

गृह मंत्रालय के कंगना रनोट को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने के फैसले के बाद अब उनकी सुरक्षा में 11 जवान तैनात रहेंगे। इसमें एक या दो कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी होंगे। बताया जा रहा है कि 9 सितंबर को जब कंगना मुंबई पहुंचेंगी, उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिल जाएगी।

कंगना के इस बयान के बाद हुआ था बवाल।

दरअसल, बॉलीवुड से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कंगना रनौत ने कई बातें कही हैं. जिसके बाद बीजेपी नेता राम कदम ने कंगना के लिए सुरक्षा की मांग की थी. इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार सुरक्षा दे सकती है, मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है.

कंगना के इस बयान के बाद संजय राउत ने कहा, “हम उनसे अपील करते हैं कि मुंबई ना आएं. आपके बयान से मुंबई पुलिस का अपमान हुआ है. गृह मंत्रालय को इसपर एक्शन लेना चाहिए.”

संजय राउत के बयान के बाद कंगना ने किया चैलेंज।

संजय राउत के कच बयानों के बाद कंगना रनोट ने ट्वीट किया कि, मैं देख रही हूं कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं इसलिए मैंने तय किया है कि 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी। मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button