ताज़ा खबरेंभारत

तमिलनाडु के कुड्डालोर की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 7 लोगों की मौत, 3 घायल

तमिलनाडु में कुड्डालोर की पटाखा फैक्ट्री में आज जोरदार धमाका हुआ है. धमका इतने ज़ोर का था कि इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और 3 से ज़्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.

3 किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी धमाके की आवाज़।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह सब लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे. तभी इलाके की एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. विस्फोट से फैक्ट्री के एक हिस्से की छत उड़ गई और वहां रखा सभी विस्फोटक जल गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कई लोग अंदर आग में फंस चुके थे.

ये भी पढ़े : NEET-JEE परीक्षा को SC की हरी झंडी, तय शेड्यूल पर ही होंगे एग्जाम, पुनर्विचार याचिका ख़ारिज

बढ़ सकती है हताहतों की संख्या।

बता दे इस हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई और आग को बुझाने की पुरजोर कोशिश की गयी। इसके बाद घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया. पुलिस के मुताबिक घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस- प्रशासन फिलहाल बचाव अभियान चला रहा है. ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है.

 

राजधानी चेन्नई से 190 किलोमीटर दूर है हादसे वाला इलाका।

कुड्डालोर का कट्टूमन्नारकोली इलाका तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 190 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है. फिलहाल पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की वजह का पता लगाने के लिए जांच की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button