ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

घने जंगलों के बीच बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर्स पर निकले अक्षय कुमार, जंगलों के बीच पी ‘Elephant Poop Tea’

बीते दिनों बॉलीवुड के खतरों के खिलाड़ी ने बेयर ग्रिल्स के साथ एक वीडियो साझा कर के सबको चौंका दिया था। दरअसल ये वीडियो था बेयर ग्रिल्स के डिस्कवरी के शो ‘Into The Wild With Bear Grylls’ के टीज़र का। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रजनीकांत की तरह बेयर ग्रिल्स के साथ अक्षय भी जंगल में एडवेंचर करते नज़र आएंगे। ‘Into The Wild With Bear Grylls’ के इस खास एपिसोड का प्रोमो भी सामने आ गया है।

अक्षय ने शेयर किया प्रोमो वीडियो।

हाथी की पॉटी की चाय भी पीते हुए आये नज़र।

आज अक्षय कुमार ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। Into The Wild With Bear And Akshay Kumar की झलक और प्रोमो इतना रोमांचित है कि दर्शक इसे देखने के लिए अभी से उत्सुक है। इसमें अक्षय बेयर ग्र‍िल्‍स के साथ ट्रेकिंग कर हे हैं, रस्सी से नदी पार कर रहे हैं और थकान मिटाने के‍ लिए तो ये दोनों हाथी की पॉटी की चाय भी पीते हुए नज़र आ रहे है।

ये भी पढ़े : SUSHANT LIVE UPDATES :सुशांत केस में आज फिर CBI रिया चक्रवर्ती और भाई शॉविक से कर रही है पूछताछ

कब होगा ये एपिसोड टेलीकास्ट ?

प्रोमो वीडियो के मुताबिक, यह एपिसोड 11 सितंबर को Discovery+ और 14 सितंबर को Discovery पर शाम 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। वैसे, तो पूरा वीडियो ही एंडवेंचरस है, लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली चीज है हाथी के ‘पूप’ की चाय।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button