खेलताज़ा खबरेंभारत

वर्चुअल तरीके से वितरित हुए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, PPE किट पहनकर पहुंचीं रानी रामपाल

कोरोना महामारी की वजह से खेल पुरस्कारों की बरसों पुरानी परंपरा इस बार टूट गई। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर हर साल 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाता रहा है, लेकिन महामारी की वजह से पहली बार यह सम्मान समारोह ऑनलाइन यानी की वर्चुअल तरीके से ना केवल आयोजित हुआ बल्कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भी ऐसे ही दिए गए।

पहली बार 5 खिलाड़ियों को खेल रत्न

पहली बार एक साथ पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न दिया गया। इसमें से दो खिलाड़ी रोहित शर्मा और रेसलर विनेश फोगाट सेरेमनी में शामिल नहीं हुए। विनेश की एक दिन पहले ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जबकि रोहित आईपीएल के लिए यूएई में हैं।

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी पीपीई किट में अवॉर्ड लेने पहुंचीं

खेल मंत्रालय के प्रोटोकॉल के तहत हर खिलाड़ी और कोच को अवॉर्ड सेरेमनी के वेन्यू पर पहुंचने से पहले कोरोना टेस्ट कराना था। खेल रत्न के लिए चुनीं गईं महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल पीपीई किट पहनकर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बेंगलुरु सेंटर में अवॉर्ड लेने पहुंचीं।

राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड 2020

खिलाड़ी का नाम खेल
रोहित शर्मा क्रिकेट
मरियप्पन टी पैरा एथलीट
मनिका बत्रा टेबल टेनिस
विनेश फोगाट कुश्ती
रानी रामपाल हॉकी

 

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम कैटगरी) 2020

कोच का नाम खेल
धर्मेंद्र तिवारी तीरंदाजी
स्वर्गीय पुरुषोत्तम राय एथलेटिक्स
शिव सिंह मुक्केबाजी
रोमेश पठानिया हॉकी
कृष्णन कुमार हुड्डा कबड्डी
विजय भालचंद्र मुनीश्वर पैरा पॉवरलिफ्टिंग
नरेश कुमार टेनिस
ओम प्रकाश दहिया कुश्ती

 

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (रेगुलर कैटेगरी) 2020

कोच का नाम खेल
जूड फेलिक्स हॉकी
योगेश मालवीय मलखंब
जसपाल राणा निशानेबाजी
कुलदीप कुमार हंडू वुशु
गौरव खन्ना पैरा बैडमिंटन

 

अर्जुन अवॉर्ड 2020

खिलाड़ी का नाम खेल
अतानु दास तीरंदाजी
दुती चंद एथलेटिक्स
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी बैडमिंटन
चिराग शेट्टी बैडमिंटन
विशेष भृगुवंशी बास्केटबॉल
मनीष कौशिक मुक्केबाजी
लवलीना बोरगोहेन मुक्केबाजी
इशांत शर्मा क्रिकेट
दीप्ती शर्मा क्रिकेट
अजय आनंत सावंत घुड़सवारी
संदेश झिंगन फुटबॉल
अदिति अशोक गोल्फ
आकाशदीप सिंह ह़ॉकी
दीपिका हॉकी
दीपक कबड्डी
सरिका सुधाकर काले खो-खो
दत्तू बबन भोकानल रोइंग
मनु भाकर निशानेबाजी
सौरभ चौधरी निशानेबाजी
मधुरिका सुहास पाटकर टेबल टेनिस
दिविज शरण टेनिस
शिवा केशवन ल्यूज
दिव्या काकरान कुश्ती
राहुल अवारे कुश्ती
सुयश नारायण जाधव पैरा तैराकी
संदीप पैरा एथलीट
मनीष नरवाल पैरा निशानेबाजी

 

ध्यानचंद अवॉर्ड्स 2020

खिलाड़ी का नाम खेल
कुलदीप सिंह भुल्लर एथलेटिक्स
जिंसी फिलिप्स एथलेटिक्स
प्रदीप गंधे बैडमिंटन
तृप्ति मुरगुंडे बैडमिंटन
एन उषा मुक्केबाजी
लक्खा सिंह मुक्केबाजी
सुखविंदर सिंह संधू फुटबॉल
अजीत सिंह हॉकी
मनप्रीत सिंह कबड्डी
जे रंजीत कुमार पैरा एथलीट
सत्यप्रकाश तिवारी पैरा बैडमिंटन
मंजीत सिंह रोइंग
सचिन नाग तैराकी
नंदन पाल टेनिस
नेत्रपाल हुड्डा कुश्ती

 

https://twitter.com/IndiaSports/status/1299612152190447616

अवॉर्ड मिलने से ठीक पहले निधन

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन) से सम्मानित होने से पहले ही अनुभवी एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय का बेंगलुरु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 79 साल के पुरुषोत्तम राय 2001 में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के कोच के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वंदना राव, अश्विनी नाचप्पा, प्रमिला अयप्पा, रोजा कुट्टी, एमके आशा, बी शायला, मुरली कुट्टन जैसे शीर्ष एथलीट को तैयार करने वाले कोच राय के निधन पर खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी शोक जताया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अलग-अलग 7 कैटेगरी में 74 खिलाड़ियों और कोच को पुरस्कार दिया। वर्चुअल अवॉर्ड सेरेमनी में 74 की बजाय 60 खिलाड़ी और कोच ही शामिल हुए।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button