ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

जल्द दिखेगा ‘गुड्डू भैया’ और ‘कालीन भैया’ का खौफ, ‘मिर्जापुर 2’ OTT प्लेटफार्म पर इस दिन होगा प्रीमियर

अमेज़न प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर 2 का रिलीज़ डेट लम्बे इंतज़ार के बाद सामने आ गई है। अब फैंस गुड्डू भैया और ‘कालीन भैया को जल्द ही न केवल देख सकेंगे बल्कि उनके बदले और अब उनके बीच की दोस्ती को कट्टर दुश्मनी में बदलते भी देखेंगे। दरअसल आज अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक टीज़र जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि ‘मिर्ज़ापुर 2’ 23 अक्टूबर को स्ट्रीम होने वाली है। मिर्ज़ापुर के प्रीमियर के लांच के साथ ही एक बार फिर लोगों को कालीन भइया का खौफ़ देखने को मिलने वाला है।

हाल ही शो मेकर्स ने सीजन-2 का टीजर जारी किया था। यह भी कहा गया था कि जल्‍द ही रिलीज डेट की घोषणा होगी। शो में पंकज त्रिपाठी, अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया के किरदार में हैं, जबकि सीजन-2 में अली फजल यानी गुड्डू भैया बदले की आग में जल रहे हैं। शो में इसके अलावा दिव्‍येंदु शर्मा भी हैं, जिनके फूलचंद उर्फ मुन्‍ना त्रिपाठी की भ‍ूमिका ने दर्शकों का ख़ासा मनोरंजन किया था।

रिलीज डेट की घोषणा करते हुए एक वीडियो टीजर भी जारी किया गया है। इसमें गुड्डू भैया कह रहे है- दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं- जिंदा और मुर्दा। और फिर होते हैं तीसरे घायल। हमसे सब छीन लिए और हमको जिंदा छोड़ दिए।

सोशल मीडिया पर रिलीज डेट की घोषणा होते ही फैन्‍स लगातार ट्वीट कर रहे हैं। देखे किस तरह लोग ट्विटर पर इस सीरीज के रिलीज़ डेट की घोषणा के बाद उत्सुक है .

https://twitter.com/rwt737/status/1296768669410660354

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button