ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

सुशांत मामले की जांच तेज़ होने के बाद कृति सेनन का पोस्ट वायरल, लिखा- सूरज फिर से चमकेगा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच और जांच के दायरे तेज़ हो गए है। इस केस में जहाँ सख्ताई से सभी से पूछताछ जारी है वही दिन – ब- दिन कई बातें सामने भी आ रही है। इन सभी उठा -पटक के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन जो सुशांत के साथ ना केवल मूवी कर चुकी है बल्कि बहुत अच्छी दोस्त भी है, उन्होंने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

कृति सेनन ने लिखा, “यह बादल है, यह धुंधली है, यह सब बहुत अस्पष्ट है। लेकिन वे कहते हैं कि सत्य सूर्य की तरह है। वो हमेशा रहता है… इसलिए अटकलें मत लगाओ। बस धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करें। बारिश से पहले थोड़ी आंधी आएगी, लेकिन याद रखना मेरे दोस्त, कभी-कभी एक तूफान सिर्फ सूर्य के फिर से चमकने का रास्ता बनाता है।”

 

 

View this post on Instagram

 

🌪🌦🌤☀️ #Patience

A post shared by Kriti (@kritisanon) on

दिल बेचारा की रिलीज पर कृति सेनन ने ये भावुक पोस्ट शेयर कर अपने दोस्त सुशांत को याद किया था।

बता दे उनके फैंस और दोस्त सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें याद कर रहे हैं। अभिनेत्री कृति सेनोन भी इससे पहली कई भावुक पोस्ट के ज़रिये उन्हें याद कर चुकी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button