ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

अयोध्या में भूमिपूजन को लेकर सभी मंदिरों-मठों में कीर्तन, रामायण पाठ शुरू, हाई अलर्ट पर अयोध्या

अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भव्य राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इस आयोजन के लिए अयोध्या दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। सभी तैयारियां लग-भग पूरी हो गई हैं। भूमिपूजन के पहले से ही अयोध्या सहित देश के कई हिस्सों में धार्मिक पूजा-पाठ शुरू हो गए हैं।

इसी के मद्देनज़र काशी में मंदिर निर्माण में किसी तरह की कोई बाधा ना उत्पन्न हो इस वजह से अखंड रामायण का पाठ शुरू किया गया है जो कि कल (5 अगस्त) शिलान्यास तक चलेगा।

अयोध्या में हुई रामार्चा पूजा।

अयोध्या में आज रामार्चा पूजा हुई। पूजा सुबह 9 बजे शुरू हुई और पांच घंटे चली। 6 पुजारियों ने यह पूजा कराई। वैदिक मान्यता है कि इस महायज्ञ को करने से मनुष्य मोक्ष को प्राप्त कर जन्म-मृत्यु के फेर से मुक्त हो जाता है। रामार्चा पूजा में भगवान श्री राम के चार अवतारों की पूजा होती है। मान्यता है कि सभी धार्मिक अनुष्ठानों में रामार्चा पूजा श्रेष्ठ मानी जाती है। रामार्चा पूजा में चावल, कुमकुम, दीपक, तेल, बाती, फूल, अष्टगंध वेदी पर रखे जाते हैं

https://twitter.com/NewsMobileHindi/status/1290526926583414784

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध, हाई अलर्ट पर अयोध्या।

अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर पर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को अयोध्या में कुछ आतंवादी हलचल के संकेत मिले थे जिसके बाद यूपी में सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है । किसी भी प्रकार की आतंकी साजिश को नाकामियाब करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट पर है और पीएम मोदी के आवागमन के चलते भी भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन पर प्रियंका गांधी ने दिया ये बयान

इन सभी तैयारियों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमे हैं, राम सबके साथ हैं। भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button