सुशांत सिंह राजपूत के केस में आये दिनों कोई न कोई ऐसी बातें सामने आ रही है जिससे इस केस की गुत्थी उलझती ही जा रही है। इस केस के और संगीन और ज़्यादा मुश्किल होने के साथ ही इस केस में अब राजनेता भी ज़ुबानी जंग के मैदान में उतर आये है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जो FIR पटना में दर्ज हुई हैं उसकी जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की है. इस संबंध में विधिवत अधिसूचना भी केंद्र सरकार को भेज दी गई हैं.
स्व० सुशांत सिंह राजपूत के पिता श्री के०के० सिंह द्वारा पटना में स्व० सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित दर्ज कराए गए मामले की सी०बी०आई० से जांच कराने हेतु राज्य सरकार ने अनुशंसा भेज दी है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 4, 2020
सुशांत के वकील ने भी साधा मुंबई पुलिस पर निशाना .
सीनियर पुलिस ऑफिसर जब मुंबई पहुंचे तो उनको क्वारंटीन कर लिया, जो 4 पुलिस ऑफिसर पहले के पहुंचे हुए हैं उनको भी क्वारंटीन करने के लिए घूम रहे हैं। मुंबई पुलिस की तरफ से कोशिश है किसी भी तरह से कोई एजेंसी सच्चाई तक न पहुंच पाए:विकास सिंह, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील pic.twitter.com/7c86ulns6O
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 4, 2020
संजय राउत ने लिया मुंबई पुलिस का पक्ष .
अगर आपको(नीतीश कुमार) लगता है कि बिहार की राजनीति से ये मुद्दा जुड़ जाएगा तो आप संवेदनहीन हो गए हैं: संजय राउत, शिवसेना
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 4, 2020
सुशांत के केस की CBI जांच के लिए रिश्तेदारों ने किया CM नितीश का शुक्रिया
हम माननीय मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) जी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने करोड़ों फैन्स और परिवार की बातों को सुना और मामला CBI को सौंपने का काम किया: नीरज कुमार सिंह भाजपा विधायक और #सुशांत_सिंह_राजपूत के रिश्तेदार@NitishKumar pic.twitter.com/xuGJ9zXu9P
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 4, 2020
JDU प्रवक्ता संजय सिंह ने भी किया CM नितीश को शुक्रिया
मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने हमारी #सुशांत_सिंह_राजपूत मौत के मामले में CBI जांच की जो मांग थी उसकी सिफारिश कर दी है। जो भी अपराधी होगा उसके गिरेबान तक CBI पहुंचेगी: JDU प्रवक्ता संजय सिंह pic.twitter.com/YNhmMwrNr4
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 4, 2020
रणदीप सुरजेवाला ने साधा नितीश सरकार पर निशाना
नीतीश कुमार जी को संविधान दुबारा पढ़ना चाहिए, नीतीश कुमार या बिहार की सरकार जबरन पुलिस भेजकर महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र में दखलअंदाजी नहीं कर सकती। अगर एक प्रांत की पुलिस दूसरे प्रांत में जाकर जांच करेगी तो अराजकता फैल जाएगी:रणदीप सिंह सुरजेवाला,कांग्रेस #SushantSinghRajputCase pic.twitter.com/N5Nnp2uLjh
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 4, 2020
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील ने मुंबई पुलिस पर उठाये सवाल
यह स्पष्ट हो गया है कि मुंबई पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं चाहती। इनके पास कुछ बहुत जबरदस्त छुपाने के लिए है, ये नहीं चाहते कि वो बिहार पुलिस के हाथ पड़े। ये उसे दबाना चाहते हैं :सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह pic.twitter.com/jz6keSrh9x
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 3, 2020
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर रोज नई जानकारी सामने आ रही है। बिहार और मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के मामले में जांच कर रही है तो वहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच के लिए बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को अनुशंसा भेज दी है।
वही रिया चक्रवर्ती के वकील ने इस केस की जांच CBI से कराने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने इसे कानूनी तौर पर गलत बताया है ।