ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

टीम पायलट को मिली राहत, अब 24 जुलाई को राजस्थान हाईकोर्ट सुनाएगा कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका पर फैसला

राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच राजस्थान हाईकोर्ट में मंगलवार (आज) दोपहर 12 बजे सुनवाई पूरी हो गयी है। सुनवाई में आज हाईकोर्ट ने सचिन पायलट के खेमे को 24 जुलाई तक की मोहलत दे दी है. हाई कोर्ट ने स्पीकर सीपी जोशी से कहा कि आप 24 जुलाई तक अपनी कार्रवाई कर दें. अब हाई कोर्ट 24 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगा.

बता दें कि सचिन पायलट गुट की ओर से विधानसभा स्पीकर के नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई शुरू हुई थी, जिसके बाद आज सभी पक्षों ने अपनी दलीलें रखीं थी जिसमें अब हिघ्कोर्ट 24 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगी।

बता दें कि हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है. हाई कोर्ट ने स्पीकर से कहा कि आप 24 जुलाई तक विधायकों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को स्थगित कर दें.

ये भी पढ़े : बिहार: CM नीतीश के गृह जिले में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, लगे तमंचे के साथ ठुमके

वही सीएलपी की बैठक के दौरान, सीएम गहलोत ने कहा, “न तो कांग्रेस और न ही बीजेपी चाहती है कि विधानसभा भंग की जाए और ना ही चुनाव किया जाए … पूरा देश देख रहा है कि किस तरह आप लड़ रहे हैं।” आपका सम्मान कई गुना बढ़ गया है। आप सभी के पास फोन हैं, किसी पर कोई दबाव नहीं है। ”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button