ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

डांस की मल्लिका सरोज खान ने दुनिया को कहा अलविदा – बॉलीवुड ने नम आँखों से दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड में डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 की उम्र में गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे कई दिन से सांस लेने में तकलीफ के कारण बांद्रा के हॉस्पिटल में भर्ती थीं। हालांकि, उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। उनके पार्थिव शरीर को रात में ही परिजनों को सौंप दिया गया था। उनकी छोटी बेटी सुकन्या ने बताया कि लॉकडाउन नियमों को देखते हुए अम्मी को सुबह सात बजे मलाड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

परिवार ने तय किया है उनकी याद में प्रार्थना सभा तीन दिन की जाएगी। सरोज के परिवार में उनके पति बी. सोहनलाल, बेटा हामिद खान, दो बेटियां हिना और सुकन्या हैं।

बॉलीवुड ने दी नम आँखों से श्रद्धांजलि

बॉलीवुड में महानायक अमिताभ से लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने सरोज खान को श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन ने सुबह सुबह सरोज खान को याद करते हुए लिखा, ‘हाथ जुड़े हैं मन उदास है।’ अक्षय कुमार ने कहा कि दुखद खबर है कि महान कोरियोग्राफर सरोज खान जी नहीं रहीं। उन्होंने नृत्य को लगभग आसान बना दिया था जैसे कोई भी नृत्य कर सकता है, फिल्म जगत के लिए ये एक बड़ा नुकसान है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

https://www.instagram.com/p/CCKyb1QhLyv/

सरोज खान के निधन से करीना कपूर भी काफी दुखी हैं। उन्होंने सरोज के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ‘मास्टर जी हमेशा मुझे बताती थीं… पैर नहीं चला सकती तो कम से कम चहरा तो चला। डांस को इंजॉय करना, मुस्कुराना और आंखों के जरिए मुस्कुराना… बस यही उन्होंने मुझे सिखाया। उनके जैसा कोई और नहीं हो सकता। हम जैसे ऐक्टर्स, जो उन्हें प्यार करते थे उनके लिए डांस और एक्सप्रेशंस कभी ऐसा नहीं रहेगा। लव यू मास्टर जी… जब तक हम दोबारा साथ में डांस नहीं करते।

https://www.instagram.com/p/CCKvjDRJcQs/

ये भी पढ़े : एलएसी पर बॉर्डर तनातनी के बीच अचानक लेह पहुंचे पीएम मोदी- सेना के अधिकारियों से जानी ज़मीनी हकीकत

दो हजार गानों में दिखे सरोज के डांस स्टेप्स

40 साल के करियर में सरोज खान ने करीब दो हजार गाने कोरियोग्राफ किए। उन्होंने तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता। सरोज खान ने नच बलिए’, ‘उस्तादों के उस्ताद’, ‘नचले वे विद सरोज खान’, ‘बूगी-वूगी’, ‘झलक दिखला जा’ जैसे कई रियलिटी शो में बतौर जज बनकर नई प्रतिभाओं को सामने लाने में अपनी योगदान दिया।

इन- इन अभिनेत्रियों को नचाया उँगलियों पर

बॉलीवुड की तमाम बड़ी एक्ट्रेस उनके निर्देशन में थिरकती नजर आईं। सरोज खान ने साधना, वैजयंतीमाला, कुमकुम, हेलन, शर्मिला टैगोर, माला सिन्हा, वहीदा रहमान, जीनत अमन से लेकर रेखा, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा, उर्मिला टैगोर, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर और सनी लियोनी जैसी एक्ट्रेसेस को डांस सिखाया। माधुरी उनकी फेवरेट स्टार थीं। साउथ की कई एक्ट्रेस भी उन्होंने डांस स्टेप्स सिखाए।

आखिरी फिल्म थी माधुरी दीक्षित के साथ

सरोज खान ने आखिरी गाना अप्रैल 2019 में आई करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म कलंक के लिए कोरियोग्राफ किया था। इसके बोल थे ‘तबाह हो गए’। इस गाने में भी उनकी फेवरेट एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नजर आईं थीं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button