ताज़ा खबरेंभारत

फेयर एंड लवली में अब नहीं इस्तेमाल होगा ‘फेयर’ शब्द, ब्रांड का नाम बदलेगी हिंदुस्तान यूनिलीवर

स्किन कलर को लेकर भेदभाव करने का आरोप झेलने वाले “Fair & Lovely” स्किन क्रीम के ब्रांड का नाम आखिरकार बदलने वाला है. कंपनी अपने इस पुराने ब्रांड नेम से “Fair” शब्द हटाने जा रही है. कंपनी की ओर से गुरुवार को जानकारी दी गई है कि वो अपनी क्रीम “Fair & Lovely” का नाम बदलने जा रही है. ग्लोबल कंज्यूमर कंपनी Unilever की इंडियन यूनिट Hindustan Unilever ने गुरुवार (25 जून)को कहा कि वो अपनी स्किन क्रीम की रीब्रांडिंग करने जा रही है. कंपनी पर स्किन कलर और गहरे रंग की त्वचा को लेकर दशकों से स्टीरियोटाइप यानी दुराग्रह पैदा करने के आरोप लगते रहे हैं, जिसके बाद आखिरकार कंपनी ने अब यह फैसला लिया है.

एचयूएल ने कहा कि पिछले एक दशक में, फेयर एंड लवली का विज्ञापन महिलाओं के सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए विकसित हुआ है।

“ब्रांड की दृष्टि सुंदरता के लिए एक समान दृष्टिकोण अपनाना है, जो लोगों के लिए परवाह करता है, ना ही उनके रंग की, यह समावेशी और विविध होना चाहिए – हर किसी के लिए, और हर जगह। ब्रांड सभी स्किन टोन को मनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़े : देश में लगी इमरजेंसी को 45 साल हुए पूरे, पीएम मोदी ने कही ये बातें

2019 की शुरुआत से ही ब्रांड का प्रमोशन गोरापन, सफेदी और त्वचा की गोरी चमक से दूर हटकर, साधारण चमक, चेहरे की टोन और स्वास्थय त्वचा पर आ गया था।

 

 

वही अब Hindustan Unilever का कहना है कि कंपनी अपने ब्रांड के नाम में ‘Fair’ शब्द इस्तेमाल करना बंद कर देगी. कंपनी ने यह भी बताया कि उसने नए नाम के लिए अप्लाई किया है, जिसके लिए अभी रेगुलेटरी अप्रूवल नहीं मिला है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button