ठाणे में भीषण हादसा, अनियंत्रित केमिकल टैंकर ने ऑटो को कुचला, ड्राइवर समेत 2 की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में घोड़बंदर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। एक केमिकल टैंकर पलटने से नीचे दबे ऑटो रिक्शा में सवार यात्रियों की मौत हो गई।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बुधवार दोपहर को व्यस्त घोड़बंदर रोड पर एक अनियंत्रित केमिकल टैंकर ने एक चलते हुए ऑटो रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में ऑटो रिक्शा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे आनंद नगर इलाके में हुआ। टैंकर और ऑटो रिक्शा दोनों एक ही दिशा में जा रहे थे, तभी अचानक टैंकर पलट गया और ऑटो उसके नीचे दब गया।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (यातायात) राहुल म्हास्के ने बताया कि सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची। भारी मशक्कत के बाद टैंकर को हटाकर ऑटो रिक्शा को बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि टैंकर से कोई केमिकल लीकेज नहीं हुआ, जिससे बड़ा खतरा टल गया।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान ऑटो चालक दशरथ पवार और यात्री मोहम्मद अमीन के रूप में हुई है। वहीं, ऑटो में सवार एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए इस व्यस्त मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू रूप से बहाल कर दिया।






It’s the best time to make some plans for the future and it is
time to be happy. I’ve read this post and if I could I desire to suggest you some interesting things or tips.
Maybe you could write next articles referring to this article.
I want to read even more things about it!