US के हमलों के बाद NATO समिट में ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान के साथ सीज़फ़ायर खत्म

तुर्की के अंकारा में नाटो समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के साथ हुए अंतरिम समझौते (MoU) को खत्म करने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे जारी रह सकती है, लेकिन उन्होंने इसे “समय की बर्बादी” बताया।
यह बयान अमेरिका और ईरान के बीच हुए ताजा सैन्य हमलों के बाद आया है। अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर बड़े स्तर पर जवाबी कार्रवाई की। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ये हमले Bandar Abbas, Qeshm Island और Sirik में किए गए। अमेरिका ने आरोप लगाया कि ईरान ने Strait of Hormuz में व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया था। इसके बाद वॉशिंगटन ने ईरान के तेल निर्यात पर दोबारा प्रतिबंध भी लगा दिए।
अमेरिकी अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अप्रैल में हुए संघर्ष विराम के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला बताया। उनका कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान को जवाब देना और उसकी सैन्य क्षमता को नुकसान पहुंचाना था। वहीं, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। ईरानी मीडिया के अनुसार, बंदर महशहर और बुशेहर में भी धमाकों की खबर सामने आई।
ईरानी संसद के स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf ने अमेरिका पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। वहीं, ईरान के Khatam-al-Anbiya Central Headquarters ने अमेरिका को कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है।
इस बढ़ते तनाव के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को लेकर होने वाली बातचीत पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ट्रंप के बयान के बाद तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है, जिससे दुनियाभर में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।





