NM Verified: वायरल तस्वीर का पर्दाफाश, धर्मेंद्र के साथ बॉलीवुड सितारों की फोटो निकली AI-जनरेटेड

NM Verified: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, अजय देवगन, अक्षय कुमार और बॉबी देओल जैसी हस्तियों की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है । इस तस्वीर को देखकर प्रशंसक काफी हैरान थे, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है ।

क्या है वायरल तस्वीर का सच?
NewsMobile की एक जांच में सामने आया है कि यह तस्वीर पूरी तरह से डिजिटल रूप से निर्मित (डिजिटली फैब्रिकेटेड) है । इस दावे की पुष्टि के लिए की गई पड़ताल में कोई भी विश्वसनीय समाचार रिपोर्ट या आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट नहीं मिली, जो इस तस्वीर को सही ठहराती हो ।
तस्वीर में दिख रहे किसी भी अभिनेता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी कोई फोटो साझा नहीं की है । साथ ही, किसी भी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ने इन सितारों के किसी अस्पताल में जाने की खबर नहीं दी है ।
AI की मदद से हुआ खुलासा
तस्वीर की बारीक जांच करने पर इसमें कई खामियां नजर आईं, जो AI-जेनरेटेड तस्वीरों में आमतौर पर देखी जाती हैं । इनमें अनियमित लाइटिंग, छाया पैटर्न, अजीब तरह से चेहरे का मिलना, हाथों की बनावट में विकृति, शरीर का असंतुलित होना और कृत्रिम बैकग्राउंड शामिल है ।

इसके अलावा, ‘साइटइंजन’ (Sightengine) और ‘हाइव मॉडरेशन’ (Hive Moderation) जैसे AI-डिटेक्शन टूल का उपयोग करने पर भी इस तस्वीर को हाई प्रोबेबिलिटी स्कोर के साथ AI-जेनरेटेड बताया गया । इस तरह की तकनीकी जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि यह वायरल तस्वीर फर्जी है ।





