मनोरंजन

विवादों के बाद वापसी को तैयार ‘India’s Got Latent’, समय रैना ने शेयर की BTS फोटो

कॉमेडियन Samay Raina का पॉपुलर यूट्यूब शो ‘India’s Got Latent’ पिछले साल विवादों में आने के बाद बंद हो गया था। शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटाने पड़े थे, जिससे फैंस काफी निराश हो गए थे। हालांकि, अब शो के दूसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

समय रैना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ‘India’s Got Latent Season 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शो के सेट से एक बिहाइंड द सीन्स फोटो शेयर की। तस्वीर में समय रैना माइक्रोफोन पकड़े नजर आए, जबकि कॉमेडियन बलराज घई भी उनके साथ दिखाई दिए। बाकी पैनलिस्ट्स के चेहरे छिपाए गए थे ताकि फैंस के बीच सस्पेंस बना रहे।

इससे पहले सोशल मीडिया पर शो के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें Alia Bhatt और Sharvari पैनल में बैठी नजर आई थीं। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई कि दोनों एक्ट्रेसेस शो में गेस्ट के तौर पर नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि फरवरी 2025 में शो का एक एपिसोड विवादों में आ गया था। उस एपिसोड में यूट्यूबर Ranveer Allahbadia ने माता-पिता और सेक्स को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ। मामले में कई FIR भी दर्ज की गई थीं।

विवाद बढ़ने के बाद समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए थे। बाद में उन्होंने अपने स्टैंडअप स्पेशल ‘Still Alive’ के जरिए वापसी की और इसी दौरान ‘India’s Got Latent Season 2’ की घोषणा भी की थी।

अब शो की शूटिंग शुरू होने की खबर से फैंस के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है और लोग इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button