74 वर्षीय बुजुर्ग से ₹1.43 करोड़ की ठगी, High Profit के नाम पर लगाया चूना

Kerala : केरल के कोच्चि में ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग स्कैम का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एलामक्कारा इलाके के 74 वर्षीय बुजुर्ग से कथित तौर पर ₹1.43 करोड़ की ठगी कर ली गई। आरोप है कि उन्हें फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए भारी मुनाफे का लालच दिया गया।
High Return का झांसा देकर ठगे ₹1.43 करोड़
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित से पियूष शर्मा नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया था। आरोपी ने खुद को स्टॉक मार्केट निवेश से जुड़ा बताकर बुजुर्ग को बड़े मुनाफे का भरोसा दिलाया। भरोसा होने के बाद पीड़ित ने कई किस्तों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी।
15 Transactions में भेजी गई रकम
जांच अधिकारियों के अनुसार, 26 फरवरी से 23 मार्च के बीच पीड़ित ने 15 अलग-अलग बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए पैसे भेजे। हालांकि रकम ट्रांसफर होने के बाद न तो निवेश की राशि वापस मिली और न ही किसी तरह का मुनाफा दिया गया।
Cyber Crime Police कर रही जांच
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धोखाधड़ी और ठगी से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पहले केस एलामक्कारा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ, जिसे बाद में आगे की जांच के लिए कोच्चि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया।
Fake Trading Platform इस्तेमाल करने का शक
पुलिस को शक है कि आरोपियों ने फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म या नकली निवेश नेटवर्क का इस्तेमाल कर बुजुर्ग का भरोसा जीता। फिलहाल जांच एजेंसियां बैंक खातों और पैसों के ट्रांजैक्शन की जांच कर रही हैं।
पुलिस की चेतावनी
अधिकारियों ने लोगों को ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग ऑफर्स से सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी और ज्यादा मुनाफा देने का दावा करने वाले कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फर्जी हो सकते हैं, जो खासतौर पर बुजुर्ग निवेशकों को निशाना बना रहे हैं।






You have brought up a very fantastic points, thankyou for the post.
I have been absent for some time, but now I remember why I used to love this website. Thank you, I’ll try and check back more frequently. How frequently you update your site?