अक्षय कुमार का नया कॉमिक अंदाज आया सामने, ‘वेलकम टू द जंगल’ का पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी कॉमेडी फ्रेंचाइजी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म Welcome to the Jungle का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
पोस्टर में अक्षय कुमार स्टाइलिश और मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह जंगल के बीच रेड कार्पेट पर चलते हुए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अगली फिल्म वेलकम टू द जंगल।”
View this post on Instagram
यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें 30 से ज्यादा कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन Ahmed Khan ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी बड़ी है। अक्षय कुमार के अलावा इसमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव और जॉनी लीवर जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं।
फिल्म के पोस्टर पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने अक्षय के लुक को “शानदार” बताया, तो किसी ने फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने की बात कही। एक यूजर ने लिखा, “जंगल में आपका स्वागत है”, वहीं दूसरे ने लिखा, “आपको इस फ्रेंचाइजी में दोबारा देखने का इंतजार है।” कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के बीच ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।





