पेपर लीक आरोपों के बीच NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, दोबारा होगी परीक्षा

National Testing Agency यानी NTA ने स्पष्ट किया है कि मई 2026 सत्र के लिए उम्मीदवारों द्वारा भरी गई रजिस्ट्रेशन डिटेल्स, कैंडिडेचर डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र री-एग्जाम के लिए भी मान्य रहेंगे।
एजेंसी ने कहा कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों को नया रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी और न ही किसी अतिरिक्त परीक्षा शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।
पहले जमा की गई फीस वापस होगी
NTA के मुताबिक, उम्मीदवारों द्वारा पहले जमा की गई परीक्षा फीस वापस की जाएगी। वहीं री-एग्जाम का पूरा खर्च एजेंसी अपने आंतरिक संसाधनों से वहन करेगी।
यह फैसला लाखों छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की खबरों के बाद छात्रों में काफी चिंता और असमंजस का माहौल था।
जल्द जारी होंगी नई परीक्षा तारीखें
एजेंसी ने कहा है कि नई परीक्षा तिथियों और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी।
छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक अपडेट्स पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों व गलत सूचनाओं से बचें।
NTA की छात्रों से अपील
NTA ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित नोटिफिकेशन के जरिए साझा की जाएगी। ऐसे में किसी भी भ्रामक पोस्ट या फर्जी खबर पर भरोसा न करें।





