संजय दत्त का खलनायक रिटर्न्स से दमदार लुक रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपनी सुपरहिट फिल्म खलनायक के सीक्वल खलनायक रिटर्न्स से अपना पहला लुक जारी कर दिया है, जिसके बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
मुंबई में आयोजित एक खास इवेंट में फिल्म का टीज़र लॉन्च किया गया, जिसमें संजय दत्त एक दमदार और खतरनाक अंदाज में नजर आए। उनका यह लुक काफी रफ और चोटिल दिखाई देता है, जो उनके पुराने किरदार ‘बल्लू’ की याद दिलाता है।
View this post on Instagram
टीज़र में संजय दत्त का किरदार पहले से ज्यादा खतरनाक और गंभीर दिख रहा है। उनकी आंखों में गुस्सा और चेहरे पर सख्ती साफ नजर आती है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा दमदार होने वाली है। टीज़र शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं… वो दोबारा शुरू होती हैं।”
फिल्म के पोस्टर्स भी रिलीज किए गए हैं, जिनमें संजय दत्त का बदला हुआ लुक साफ दिख रहा है। हालांकि, फिल्म की बाकी स्टार कास्ट और कहानी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
View this post on Instagram
इस फिल्म को जियो स्टूडियोज, एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स मिलकर बना रहे हैं। संजय दत्त ने इस फिल्म को लेकर कहा कि खलनायक उनके दिल के बहुत करीब है और लोग आज भी इसे याद करते हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को दोबारा बनाने का सपना काफी समय से था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
गौरतलब है कि 1993 में रिलीज हुई खलनायक का निर्देशन सुभाष घई ने किया था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित भी मुख्य भूमिका में थे और यह फिल्म उस समय की बड़ी हिट साबित हुई थी।





