AAP को बड़ा झटका! Raghav Chadha का BJP में शामिल होने का दावा

New Delhi: नई दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने पार्टी से अलग होने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए चड्ढा ने कहा कि उन्होंने संविधान के प्रावधानों के तहत यह फैसला लिया है और एक समूह के तौर पर BJP में विलय करने का निर्णय किया गया है।
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने का दावा, AAP को लग सकता है बड़ा झटका। #RaghavChadha #AAP#BJP #DelhiPolitics#IndianPolitics #BreakingNews #LatestNews #PoliticalNews pic.twitter.com/VTqbc2CjeV
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 24, 2026
आंतरिक मतभेद के बाद बड़ा फैसला
यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब हाल ही में Arvind Kejriwal की अगुवाई वाली AAP में अंदरूनी मतभेद की खबरें सामने आ रही थीं।
कुछ दिन पहले ही राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया गया था, जिसे इस बड़े फैसले की पृष्ठभूमि माना जा रहा है।
संसद में बदल सकते हैं समीकरण
राजनीतिक तौर पर यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। अगर राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसद वास्तव में BJP में शामिल होते हैं, तो इससे संसद में पार्टी की स्थिति पर सीधा असर पड़ेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का विलय न सिर्फ AAP के लिए झटका होगा, बल्कि BJP की ताकत को भी बढ़ा सकता है।
आगे क्या?
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि यह दावा कितना मजबूत है और संसद में इसका वास्तविक असर क्या देखने को मिलेगा।





