AI ने ‘Dhurandhar-2’ के अंत को बदला, नया क्लाइमैक्स हुआ वायरल

मुंबई: रिलीज के कई दिनों बाद भी धुरंधर: द रिवेंज सिर्फ अपनी कमाई ही नहीं, बल्कि अपने भावुक क्लाइमैक्स को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के अंत में रणवीर सिंह द्वारा निभाया गया जसकीरत सिंह रांगी का किरदार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
फ़िल्म के अंत में जस्किरत कई सालों बाद पंजाब लौटता है, लेकिन अपने परिवार से मिलने के बजाय दूर से ही अपनी मां और बहन को देखकर चुपचाप चला जाता है। इस तरह का अंत दर्शकों को बांटता नजर आया। कुछ लोगों ने निर्देशक आदित्य धर के इस यथार्थवादी तरीके की तारीफ की, तो कई दर्शकों को अधूरापन महसूस हुआ।
इसी बीच, एक AI से बना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें कहानी का अलग अंत दिखाया गया है। डिजिटल कलाकार अंकित अरोड़ा द्वारा बनाए गए इस वीडियो में जस्किरत अपने परिवार से मिलता है और कहानी को भावनात्मक रूप से पूरा किया गया है। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और इस पर लोगों की जोरदार प्रतिक्रिया आई है।
View this post on Instagram
कई यूजर्स ने इस नए अंत को “वह क्लोजर जो हमें चाहिए था” बताया, जबकि कुछ ने कहा कि इससे फिल्म के असली अंत का दर्द कम हो गया। वहीं, कुछ दर्शकों ने फिल्म के असली अंत की ताकत को भी माना और उसे असरदार बताया। फ़िल्म और AI दोनों तरह के अंत को लेकर चर्चा के बीच धुरंधर 2 अभी भी दर्शकों की बातचीत के केंद्र में बनी हुई है।





