‘नमस्ते मोदी’ से इज़राइल ने किया स्वागत, जेरूसलम पोस्ट के फ्रंट पेज पर छाए पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए आज दिल्ली से इज़राइल रवाना हो चुके हैं. इस बीच उनकी तस्वीर को जेरूसलम पोस्ट पेपर ने फ्रंट पेज पर लगाया है और साथ में नमस्ते मोदी लिखा है. इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को इज़राइल का राजकीय दौरा करेंगे. यह प्रधानमंत्री का इज़राइल का दूसरा दौरा होगा.
#WATCH | दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के लिए रवाना हुए। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को इज़राइल का राजकीय दौरा करेंगे।
यह प्रधानमंत्री का इज़राइल का दूसरा दौरा होगा। pic.twitter.com/wqMaf2X7bj
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) February 25, 2026
वहीं दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा कि आज और कल इजरायल की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जो पिछले कुछ वर्षों में काफी मजबूत हुई है.
पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आगे लिखा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा के दौरान वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत करेंगे. इस दौरान दोनों रक्षा, कृषि, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, साइबर सिक्योरिटी और व्यापार समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने के उपायों पर विचार करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि यह बैठक दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय राजनीतिक विश्वास और साझेदारी को और आगे बढ़ाने का अवसर होगी.





