पंजाबी सिंगर तलविंदर ने दिशा पाटनी संग डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

पंजाबी सिंगर तलविंदर इन दिनों अपने गानों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को हाल ही में कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। अब इन अफवाहों पर तलविंदर ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।
‘हम एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं’
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में तलविंदर ने बताया कि उनकी और दिशा पाटनी की मुलाकात हाल ही में हुई है। सिंगर के मुताबिक, दोनों की जान-पहचान नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी से कुछ समय पहले शुरू हुई थी। तलविंदर ने कहा कि यह रिश्ता एक सामान्य दोस्ती के तौर पर शुरू हुआ है। डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “हम अभी भी एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहना चाहता। अगर लोग अफवाहें फैलाना चाहते हैं, तो मैं उन्हें अफवाहें ही रहने दूंगा।”
प्यार को लेकर दिया इशारों में बयान
प्यार और फीलिंग्स को लेकर तलविंदर ने कहा, “मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं। मैं अभी प्यार में पड़ रहा हूं।” हालांकि उन्होंने इस दौरान दिशा पाटनी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान के समय ने दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलों को और हवा दे दी है। फिलहाल दिशा पाटनी की ओर से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
नूपुर सेनन की शादी में साथ दिखे थे दोनों
नूपुर सेनन की शादी और मुंबई में हुए रिसेप्शन के दौरान दिशा पाटनी और तलविंदर को एक साथ देखा गया था। दोनों की नजदीकियों को देखकर लोगों ने उनके अफेयर की चर्चाएं शुरू कर दी थीं। इस दौरान तलविंदर कैमरों से बचते नजर आए, जबकि रिसेप्शन में दिशा की करीबी दोस्त मौनी रॉय उन्हें कैमरे से बचाती दिखीं।
मास्क में नजर आते हैं तलविंदर
तलविंदर का पूरा नाम तलविंदर सिंह सिद्धू है। वह अपनी पहचान को निजी रखने के लिए अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों और परफॉर्मेंस के दौरान मास्क पहनकर नजर आते हैं। बिना मास्क होने पर भी वह कैमरे से दूरी बनाए रखते हैं। हालांकि, हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें बिना मास्क के भी सामने आई थीं।





