धनुष की 55वीं फिल्म ‘D55’ का ऐलान, पहली बार साथ नजर आएंगे धनुष और श्रीलीला

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष ने हाल ही में अपनी 55वीं फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म का अस्थायी नाम ‘D55’ रखा गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में धनुष के साथ पहली बार अभिनेत्री श्रीलीला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी करेंगे, जो इससे पहले ‘अमरन’ जैसी फिल्म बना चुके हैं। ‘D55’ के जरिए धनुष और श्रीलीला पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
स्टार कास्ट की हुई आधिकारिक घोषणा
फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी वंडरबार फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर स्टार कास्ट की घोषणा की। पोस्ट में लिखा गया, “आपने यह उम्मीद नहीं की होगी। खूबसूरत अभिनेत्री श्रीलीला का #D55 में स्वागत है।”
इसके साथ धनुष, श्रीलीला और पूरी टीम की कुछ तस्वीरें भी साझा की गईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
You didn’t see this coming 😉
Welcoming the dazzling damsel @sreeleela14 on board #D55 🔥@dhanushkraja @Rajkumar_KP @wunderbarfilms @RTakeStudios @SaiAbhyankkar @Shra2309 @azy905 @theSreyas @sandy_sashr @vishurams pic.twitter.com/fROtGwO0T2
— Wunderbar Films (@wunderbarfilms) January 31, 2026
फिल्म ‘D55’ से जुड़ी अहम जानकारी
‘D55’ एक बड़े बजट की फिल्म है। इसे धनुष की प्रोडक्शन कंपनी वंडरबार फिल्म्स और आर टेक स्टूडियोज मिलकर बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय मुंबई में चल रही है और इसे 2026 के अंत तक पूरा करने की योजना है।
फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर दे रहे हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘D55’ को साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।





