भारत

Republic Day 2026 LIVE: कर्तव्य पथ पर देशभक्ति का महासंगम

देशभर में आज पूरे उत्साह के साथ “वंदे मादरम के 150वें वर्ष” की मुख्य थीम पर 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह की अगुवाई कर रही हैं, जो सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और लगभग 90 मिनट तक चलेगा. इस खाम मौके पर  यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे.

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.

इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स के जरिए देश को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं दी है.

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने #RepublicDayCelebration  2026 पर कहा, “77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं. ये दिन मां भारती के लाखों वीर सपूतों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है जिन्होंने राष्ट्र रक्षा, निर्माण, उसकी प्रगति एंव गौरव के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया. उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज भारत एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के स्वरूप में खड़ा है. उनका साहस और समर्पण हमें सदैव देश की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा. इसके साथ ही मैं सभी संविधान निर्माताओं विशेष रूप से संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद, प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर और तीन महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्ष सरदार पटेल के प्रति भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button