भारत

किश्तवाड़ के चतरू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दूरदराज इलाके चतरू में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ तलाशी अभियान के दौरान हुई, जब आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर अचानक फायरिंग कर दी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में ऑपरेशन जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन को तेज कर रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button