ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का विस्तार, इन 5 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

मध्य प्रदेश में एकल सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लगभग एक महीने बाद मंगलवार को हुआ।

राजधानी भोपाल में एक समारोह में राज्यपाल लालजी टंडन ने मंगलवार दोपहर पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। बीजेपी खेमे से तीन और कांग्रेस से बीजेपी में आए विधायकों ने शपथ ली.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, मीना सिंह, तुलसी सिलावत और गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्रियों के रूप में शपथ ली.

ALSO READ: COVID-19 LIVE | भारत में कोरोना वायरस के मामले 18,000 के पार, 590 की मौत

बता दे कि कोरोनोवायरस महामारी के बीच 23 मार्च को चौहान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया गया था। चौहान ने कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के बहुमत खोने के बाद, चौहान ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली थी.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button