अक्षय कुमार ने पूरी की वेलकम 3 की शूटिंग, फैंस के लिए बड़ा तोहफा

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार साल 2025 में चार फिल्मों में नजर आए और अगले साल भी वह कई फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘हैवान’ का लुक सामने आया था, वहीं अब उन्होंने ‘वेलकम टू द जंगल’ (वेलकम 3) के अपडेट की जानकारी दी है।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। इस वीडियो में अक्षय पूरी कास्ट के साथ नजर आए, जिसमें सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, तुषार कपूर, पुनीत इस्सर, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और आफताब शिवदासानी शामिल हैं।
View this post on Instagram
वीडियो के कैप्शन में अक्षय ने लिखा, “वेलकम टू द जंगल की पूरी कास्ट की तरफ से आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मैं कभी इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहा। शूटिंग पूरी हो गई है। इसे साकार करने में शामिल सभी लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा। हमारी पूरी टीम की तरफ से 2026 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।”
वीडियो में अक्षय दो अलग-अलग लुक में नजर आए — एक यंग लुक में बिना दाढ़ी-मूंछ के और दूसरी तरफ लंबे सफेद बालों और घनी दाढ़ी-मूंछ के साथ। अक्षय की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।





