भारत

संसद परिसर में VB-G RAM G बिल पास होने पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली: विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G बिल, 2025 संसद के दोनों सदनों से पारित हो गया है. शुक्रवार तड़के राज्यसभा में ध्वनिमत से बिल पास होने के बाद अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. यह विधेयक मौजूदा मनरेगा की जगह लेगा और ग्रामीण परिवारों को सालाना 125 दिन का मजदूरी रोजगार देने की गारंटी देता है, जो पहले 100 दिन थी.

विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

इस बिल के पेश किए जाने से ही सदन में हंगामा जारी है. लोकसभा हो या राज्यसभा, दोनों सदनों में इस बिल को लेकर भरपूर हंगामा देखने को मिला. ऐसे में विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में VB-G RAM G बिल 2025 को लेकर विरोध में प्रदर्शन किया.

  • कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने VB-G RAM G बिल 2025 पर कहा, ” संसद का सत्र इतने दिनों से चल रहा है लेकिन आप आखिरी दिनों में कुछ बिल लेकर आते हैं और उसके लिए कम समय रखते हैं. उसे हड़बड़ी में पास करते हैं. ये अपने आप में संदिग्ध बात है…” उन्होंने आगे कहा, “प्रदूषण पर चर्चा क्यों नहीं हो सकती? चर्चा होनी चाहिए, सबकी बात सुननी चाहिए.”

  • VB-G RAM G बिल 2025 पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है. महात्मा गांधी, राष्ट्रपिता, जिन्होंने इस देश के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया, जिस तरीके से उनका नाम मनरेगा के विधेयक से हटाया गया है और भगवान राम व महात्मा गांधी के बीच एक आर्टिफिशियल फर्क करने का प्रयास किया गया है, इससे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय और कोई काम नहीं हो सकता.”

  • VB-G RAM G बिल 2025 परभाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा, “करोड़ों लोगों के आराध्य देव, भगवान राम से इन लोगों को चिढ़ क्यों है?… पूज्य बापू का नाम उन्हें 2009 में याद क्यों आया? जिस बापू ने भगवान राम को जिया है, जो स्वयं राम राज्य की कल्पना करते थे, जिन्होंने अंतिम समय में भी हे राम का उच्चारण किया, ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम पर आपत्ति जताना निराशाजनक है… आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी… इस बिल को पहले से बेहतर बनाया गया है… 100 दिन की जगह 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है… ऐसे अनेक प्रावधान हैं, जिससे आने वाले समय में पूरे हिंदुस्तान के लोगों को सहूलियत से अधिक काम मिलेगा.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button